Deepfake: ऐसे कर सकते हैं डीप फेक वीडियो की पहचान, इस प्रकार से रहेे सुरक्षित

November 22, 2023

Deepfake: ऐसे कर सकते हैं डीप फेक वीडियो की पहचान, इस प्रकार से रहेे सुरक्षित – mamaji [ e4you.in ]

Deepfake: आजकल इंटरनेट पर बड़े पैमाने पर डीपीफेक वीडियो की चर्चा हो रही है, क्योंकि हाल ही में किसी व्यक्ति के द्वारा रश्मिका मंदाना का और कैटरीना कैफ का डीपफेक वीडियो बनाया गया था और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था और तब से ही देश में इस पर काफी ज्यादा घमासान मचा हुआ है और लोग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल को लेकर के भी अब चिंतित होने लगे हैं।

Deepfake: ऐसे कर सकते हैं डीप फेक वीडियो की पहचान, इस प्रकार से रहेे सुरक्षित

इधर भारतीय सरकार के द्वारा भी इस प्रकार के वीडियो को लेकर के सख्त कदम उठाने का निर्देश दे दिया गया है और 24 घंटे के अंदर ही सभी महत्वपूर्ण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को इस प्रकार के वीडियो को चिन्हित करके उसे हटाने के लिए कह दिया गया है‌‌।

ऐसे कर सकते हैं डीपफेक वीडियोज की पहचान

यह भी पढ़े

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से जो वीडियो तैयार किए जाते हैं उन्हें पहचानन के लिए आपको वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति के एक्सप्रेशन पर फोकस करना चाहिए, क्योंकि उसका एक्सप्रेशन ओरिजिनल व्यक्ति के एक्सप्रेशन से नहीं मिलता है।

इसके अलावा अक्सर इस प्रकार के वीडियो में चेहरे का रंग अलग होता है और बाकी बॉडी का रंग अलग होता है, साथ ही आपको लिप्सिंग पर भी ध्यान देना चाहिए।

इस प्रकार से कुछ असामान्य बदलाव पर नजर डालकर आप यह जान सकते हैं कि कोई वीडियो डीप फेक वीडियो है या नहीं।

जैसे कि इंटरनेट पर भोजपुरी गाने पर डांस करता हुआ वीडियो आता है तो यह डीप फेक वीडियो ही होगा। आप चाहे तो इस प्रकार के वीडियो की पहचान करने के लिए डीपफेक वीडियो डिटेक्टर टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे रहे सुरक्षित

डीप फेक से बचने के लिए आपको अपने सोशल मीडिया अकाउंट को पब्लिक से प्राइवेट करना चाहिए। ऐसा करने से आपके द्वारा शेयर किए गए फोटो और वीडियो सिर्फ आपकी जानकारी तक ही लिमिटेड रहते हैं।

इसके अलावा जैसे ही आपको इस प्रकार के किसी भी वीडियो के बारे में पता चलता है, तो आपको तुरंत ही इसकी रिपोर्ट करनी चाहिए। अगर किसी ने आपका ही इस प्रकार का वीडियो बनाया है, तो आपको सोशल मीडिया के माध्यम से क्लेरिफिकेशन अवश्य ही देना चाहिए, ताकि लोग आपके बारे में गलत बातें न सोचे।

सरकार भी हुई एक्टिव

जब से रश्मिका और कैटरीना कैफ का इस प्रकार का वीडियो सामने आया है, तब से ही सरकार भी इस मामले पर काफी ज्यादा एक्टिव हो गई है। इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के अंतर्गत शिकायत मिलने के पश्चात सरकार के द्वारा 24 घंटे के अंदर छेड़छाड़ की गई फोटो या वीडियो को हटाने का निर्देश सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को दे दिया गया है, जिनमें इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर भी शामिल है। Readmore