Type Here to Get Search Results !

Comment Modal

all memu

प्रदेश से मानसून रूठा, जानिए अब तक कितनी हुई - MP Weather Update

MP Weather Update: प्रदेश से मानसून रूठा, जानिए अब तक कितनी हुई

e4you - mamaji, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का दौर थम गया है। इस साल सीजन की बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है। पिछली बार के मुताबिक इस साल आधी बारिश भी नहीं हुई है। पिछले और इस साल की आज की तारीख की बात की जाए तो मौसम में बहुत बड़ा फर्क है। पिछली बार 11 अगस्त 2022 को 1059.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं इस साल 11 अगस्त 2023 तक 520.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।

इस बार मानसून की बारिश में कमी देखी गई है। पिछले साल इस दिन सीजन की बारिश का कोटा पूरा हो गया था। लेकिन इस साल पिछले साल के मुकाबले अधिक बारिश नहीं हुई है। साथ ही बड़े तालाब और कोलार को छोड़कर बाकी तीन डेम के गेट खुले थे।

वहीं पिछले बार एक ही दिन में 10 दिन के बराबर इसका 156.5 मिमी पानी बरस गया था। इस बार रात के मुकाबले दिन का तापमान भी 4.5 डिग्री कम था। वहीं इस सीजन मानसून ऐसा रूठा है कि अब तक आधी बारिश भी नहीं हुई। बड़े तालाब और तीनों डेम में से किसी भी डेम के गेट खुलने की नौबत नहीं आई है।

पिछली बार आज के दिन यानी 11 अगस्त 1059.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस बार 11 अगस्त तक 520.2 मिलीमीटर बारिश हुई। जिसके चलते दिन के तापमान में भी चार प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

वहीं मौसम विभाग की मानें तो भोपाल और इसके आसपास के इलाकों में अभी दोबारा मानसून सक्रिय हो सकता है। 12 अगस्त के बाद मानसून के सिस्टम सक्रिय होने से भारी बरसात होगी। मानसून सीजन के अभी 2 महीने से ज्यादा का समय शेष है, और ऐसे में शहर में बरसात कोटा पूरा होने के लिए भी पूरी उम्मीद की जा रही है। Readmore 

Top Post Ad

Below Post Ad

Wa blink

😊

Custom CSS