Type Here to Get Search Results !

Comment Modal

all memu

राहुल गांधी फ्लाइंग किस बवाल, विवाद में महिला IAS भी कूदीं - Rahul Gandhi Flying Kiss

Flying Kiss: राहुल गांधी के ‘फ्लाइंग किस’ पर घमासान, विवाद में महिला IAS भी कूदीं | e4you.in

Rahul Gandhi Flying Kiss बवाल 

Flying Kiss Row: सुप्रीम कोर्ट से मानहानि मामले में राहत मिलने के बाद संसद पहुंचे राहुल गांधी ने बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान मोदी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने अपने अंदाज में मणिपुर हिंसा को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। आधे घंटे से कुछ अधिक देर तक चले उनके भाषण के कुछ अंश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। लेकिन शाम होते मामला पलट गया।

Also Read

अब तक राहुल गांधी के मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में दिए गए तीखे बयान मेनस्ट्रीम मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। लेकिन शाम होते-होते ये सभी चीजें गौण हो गईं और उनका ‘फ्लाइंग किस’ सबसे बड़ा मुद्दा बन गया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और अमेठी में राहुल गांधी को शिकस्त देने वाली स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता पर सदन के अंदर अभद्र इशारा करने का आरोप लगाया। फिर क्या था सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की पूरी महिला ब्रिगेड राहुल गांधी पर टूट पड़ी।

विवाद में कूदीं महिला IAS अधिकारी

राहुल गांधी के ‘फ्लाइंग किस’ विवाद पर बीजेपी और विरोधी दलों के बीच जोरदार घमासान मचा हुआ है। इस विवाद में अब एक सीनियर महिला आईएएस अधिकारी भी कूद पड़ी हैं। एमपी में तैनात इस महिला अधिकारी के ट्वीट ने हलचल मचा दी है। महिला अधिकारी ने ट्विटर पर कहा, जरा सोचिए मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा ?  अपनी इस टिप्पणी के साथ उन्होंने सदन में राहुल के कथित व्यवहार पर लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित एक पत्र भी साझा किया, जिसमें कई महिला सांसदों हस्ताक्षर दर्ज हैं।

Also Read

2009 बैच की आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन का इशारा साफ तौर पर हिंसाग्रस्त मणिपुर से सामने उस वीडियो की ओर था, जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाते देखा जा सकता है। मार्टिन फिलहाल भोपाल में सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात हैं। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार अपने शीर्ष नौकरशाह के इस ट्वीट को किस से लेती है, इस पर अब सबकी नजर है।

स्वाति मालिवाल ने बृजभूषण को लेकर स्मृति ईरानी को घेरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बचाव में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल भी आगे आई हैं। उन्होंने कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बहाने पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है। मालिवाल ने ट्वीट कर कहा, हवा में फेंकी हुई एक कथित flying kiss से इतनी आग लग गई। 2 row पीछे एक आदमी बृजभूषण बैठा हुआ है। जिसने ओलम्पियन पहलवानों को कमरे में बुलाके छाती पे हाथ रखा, कमर पे हाथ रखा और यौन शोषण किया। उसके करे हुए पे ग़ुस्सा क्यों नहीं आता? 

स्मृति ईरानी ने क्या लगाया था आरोप ?

अमेठी से सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार अटैक किया था। उन्होंने कांग्रेस नेता पर सदन में फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। यह केवल एक अभद्र व्यक्ति ही हो सकता है, जो सदन में महिला सदस्यों के रहते हुए फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसे गरिमा विहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। यह उस खानदान के लक्षण हैं। ये आज देश को पता चल गया।

इसके बाद बीजेपी महिला सांसदों के एक दल ने स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 20 से अधिक महिला सांसदों के हस्ताक्षर वाले शिकायत खत उन्हें सौंपे। बीजेपी की महिला सांसदों ने लोकसभाध्यक्ष से राहुल गांधी के इस अनुचित व्यवहार की शिकायत करते हुए उनके खिलाफ कठोर एक्शन लेने की मांग की है।

क्या है फ्लाइंग किस की हकीकत ?

दरअसल, लोकसभा में राहुल गांधी की जिस फ्लाइंग किस को लेकर इतना सियासी बवाल मचा हुआ है, उसको लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। संसद में इस पल के गवाह रहे कुछ लोगों का कहना है कि जब राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर अपना भाषण खत्म कर सदन से बाहर निकल रहे थे तो उनकी कुछ फाइलें गिर गई थीं। जैसे ही वो उन्हें उठाने के लिए उठे, तो कुछ बीजेपी सांसद उन्हें देखकर हंसने लगे। इस पर राहुल गांधी ने बीजेपी सांसदों की ओर फ्लाइंग किस दिया और हंसते हुए सदन से बाहर निकल गए।

Readmore 

Top Post Ad

Below Post Ad

Wa blink

😊

Custom CSS