Type Here to Get Search Results !

Comment Modal

all memu

आइए जानते हैं किस विटामिन की पूर्ति बालों को काला करने में मददगार हो सकती है। - Health e4you

सफेद बाल से जल्दी नजर आने लगते हैं बूढ़े, इस विटामिन्स युवाओं की तरह उगने लगेंगे काले बाल

Kis Vitamin ki Kami se Baal White Hote Hain : सफेद बालों की परेशानी को कम करने के लिए आप कई तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस विटामिन की पूर्ति बालों को काला करने में मददगार हो सकती है।


Kis Vitamin ki Kami se Baal White Hote Hain : उम्र बढ़ने के साथ बालों का रंग बदलना सामान्य बात है। लेकिन इन दिनों खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं। हालांकि, बालों का सफेद होने का कारण आनुवंशिक और स्ट्रेस भी हो सकता है। बता दें कि हमारे बालों के रोम या स्किन की परत में वाली छोटे-छोटे फॉलिल्स होते हैं। इसमें मेलेनिन होता है। समय के साथ, बालों के रोम रंगद्रव्य कोशिकाओं को खो देते हैं, जिसके परिणामस्वरूप बालों का रंग सफेद हो जाता है। इसके अलावा बालों के सफेद होने का कारण खानपान में कमी हो सकती है। एक ऐसा विटामिन है जिसकी कमी से आपके बाल सफेद हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में इस विटामिन की पूर्ति करके आप अपने सफेद बालों को काला कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार-

किस विटामिन की पूर्ति से काले हो सकते हैं बाल?

बालों को काला करने के लिए आपको कुछ विटामिन्स की पूर्ति करने पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर शरीर में इन विटामिन्स की कमी हो जाए, तो आपके बाल सफेद हो सकते हैं। इन विटामिन्स में विटामिन बी-6, बी-12, बायोटिन, विटामिन डी और विटामिन ई हो सकता है। समय रहते अगर आप इन विटामिन्स की पूर्ति करते हैं, तो यह आपके बालों को काला करने में मददगार हो सकती है।

जर्नल डेवलपमेंट में 2015 की एक रिपोर्ट में विटामिन डी-3, विटामिन बी-12 और तांबे पर विभिन्न कमी के अध्ययन और सफेद बालों से उनके संबंध का उल्लेख किया गया है। इसमें पाया गया है कि पोषक तत्वों की कमी के कारण रंजकता प्रभावित हो सकती है, जिससे आपके बाल पतले और सफेद हो सकते हैं।

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ट्राइकोलॉजी में प्रकाशित 2016 के एक अध्ययन में 25 वर्ष से कम उम्र के युवा भारतीयों में समय से पहले बाल सफेद का मुख्य कारण इन विटामिन्स की कमी बताई गई है। इससे सीरम फेरिटिन का लेवल कम हो जाता है, जो शरीर में आयरन को संग्रहीत करता है।

कैसे करें सफेद बालों को काला?

सफेद बालोंको काला करने के लिए आपको शरीर में विटामिन बी12, बी6 जैसे पोषक तत्वों की पूर्ति करने की जरूरत होती है। इससे आपके बालों का झड़ना कम किया जा सकता है। जब आहार और विटामिन की कमी समय से पहले सफेद बालों का कारण होती है, तो इन्हें ठीक करने से समस्या दूर हो सकती है या इसे बिगड़ने से रोका जा सकता है।

एंटीऑक्सीडेंट्स है जरूरी

सब्जियों और फलों सहित बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थों वाला आहार खाने से बालों को सफेद होने से रोकने में मदद मिल सकती है। किसी व्यक्ति का आहार सफेद बालों को रोकने में भूमिका निभाता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर सकता है। इसके लिए आप निम्न खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं, जैसे-

  • ताजे फल और सब्जियां
  • ग्रीन टी का करें सेवन
  • ऑलिव ऑयल है हेल्दी
  • मछली का फायदेमंद

विटामिन्स की कमी कैसे करें दूर

इसके अलावा शरीर में इन विटामिन्स की कमी को दूर करने के लिए आप समुद्री मछली, अंडे और मीट जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से विटामिन बी12 की कमी को दूर किया जा सकता है। वहीं, विटामिन डी की पूर्ति के लिए आप दूध, सैल्मन और पनीर का सेवन कर सकते हैं। विटामिन ई की पूर्ति के लिए ऑलिव ऑयल, बादाम, अखरोट, तिल का तेल, अलसी जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

सफेद बालों को काला करने के लिए आप शरीर में इन विटामिन्स की पूर्ति करें। ध्यान रखें कि अगर आपके बाल काफी ज्यादा सफेद हो रहे हैं, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर की मदद लें।

Readmore 

Top Post Ad

Below Post Ad

Wa blink

😊

Custom CSS