Type Here to Get Search Results !

Comment Modal

all memu

मध्यप्रदेश में MPPEB ग्रुप 1 और सब ग्रुप 3 (Group 1-sub group 3) के लिए भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है।

 दरअसल जल्द इसके लिए प्रक्रिया (process) शुरू की जा सकती है। दरअसल इसके लिए मई में प्रक्रिया शुरू होनी है। हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक अपडेट (official website) नहीं आई है लेकिन जल्द ही MPPEB द्वारा ग्रुप 1-सब ग्रुप 3 के लिए भर्ती होगी।

MPPEB समूह 1 उप समूह 3 के लिए प्रबंधक, उप-प्रबंधक सहायक प्रबंधक सहित अधीनस्थ सह लेखापाल और विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाती है। MPPEB ग्रुप 1 सब ग्रुप 3 सिलेबस पर बड़ी अपडेट सामने आई है। बता दे कि MPPEB  ग्रुप 1 ग्रुप 3 सिलेबस को विभाग ने दो भागों में विभाजित किया है। पहले भाग में जहां विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और गणित से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं द्वितीय भाग में सामान्य ज्ञान और अभिरुचि सहित सामान्य तार्किक, सामान्य प्रबंधन संबंधित ट्रेड सहित सामान्य कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

इसके लिए मई या जून में नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। वहीं परीक्षा की संभावित तिथि 12 या 13 अक्टूबर हो सकती है। इसके लिए परीक्षा मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाती है। जिसमें जूनियर आपूर्ति अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक सहित विश्लेषक लैब सहायक के पदों पर भर्ती होती है।

अंक

MPPEB द्वारा ग्रुप 1 सब ग्रुप 3 की परीक्षा कुल 200 प्रश्न पर आयोजित की जाती है इसके लिए कुल 200 अंक का पेपर होता है प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित किए जाते। खंड A में 100 अंक में जहां विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी सहित गणित से संबंधित प्रश्न रहते हैं। वही खंड B 100 अंक में सामान्य ज्ञान और अभिरुचि सहित सामान्य कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य तार्किक योग्यता, सामान्य प्रबंधन सहित संबंधित ट्रेड से प्रश्न पूछे जाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

इसके लिए ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री अथवा इसके समकक्ष भी डिग्री होने पर आवेदक इसके लिए आवेदन करने की पात्रता रखते हैं। इसके अलावा ऑफिशियल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखना अनिवार्य होगा।

Salary

वही इन भर्ती के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएग। जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी किए जाएंगे। मध्य प्रदेश व्यापम के नोटिफिकेशन के मुताबिक ग्रुप एक शब्द रूप तीनो के लिए चयनित आवेदकों को 5200 से 20200 सहित 5800 ग्रेड पे प्रतिमाह उपलब्ध कराए जाते हैं।

आयु

वही MPPEB ग्रुप 1 सब ग्रुप 3 के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन और मध्य प्रदेश शासन के नियम लागू होंगे।

Top Post Ad

Below Post Ad

Wa blink

😊

Custom CSS