रीवा: भाजपा दीनदयाल नगर मंडल वार्ड 10 की बैठक संपन्न, विमलेश मिश्रा और पार्षद अमिता सिंह ने दी नई कार्ययोजना

January 14, 2026
रीवा समाचार

रीवा: भाजपा दीनदयाल नगर मंडल के अंतरगत वार्ड क्रमांक 10 की बैठक संपन्न, विमलेश मिश्रा और अमिता सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिया मार्गदर्शन


BJP Rewa Deendayal Nagar Mandal Ward 10 Meeting

फोटो: रीवा में आयोजित भाजपा दीनदयाल नगर मंडल की बैठक का दृश्य

रीवा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) दीनदयाल नगर मंडल रीवा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से विंध्य विकास प्राधिकरण की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती विमलेश मिश्रा एवं वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद श्रीमती अमिता सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकप्रिय नगर मंडल अध्यक्ष शिवम द्विवेदी द्वारा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रमुख पदाधिकारी और चर्चा के बिंदु:

बैठक के दौरान दीनदयाल नगर मण्डल महामंत्री राजाराम बुनकर, पूर्व उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, मण्डल मंत्री अमरेश पाण्डेय एवं बूथ अध्यक्ष रामानंद शुक्ला ने भी अपने विचार रखे। चर्चा का मुख्य केंद्र बिंदु आगामी सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाना और वार्ड की समस्याओं का निराकरण करना रहा।

बैठक में उपस्थित अन्य कार्यकर्ता:

बैठक में मोहनलाल मिश्रा, नीरज द्विवेदी, श्रीमती भानुमती पटेल, श्रीमती गीता दिक्षित, रुपेश मिश्रा, रवी शुक्ला, अंकित तिवारी, मुकेश पाण्डेय, वैभव सिंह, पृथ्वी राज सिंह, श्रीमती नीतू जैन, के के मिश्रा, अरुण तिवारी, वरुण सिंह, कमलेश कोरी, राजेश सिंह, श्याम लाल यादव, श्रीवास्तव जी, बडगैया जी एवं अन्य देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: Hridesh Tiwari
संपर्क: hrideshinfotech@gmail.com

Er Hridesh Tiwari profile photo
Er Hridesh Tiwari BE(EC) + MSC(CS)

सोशल एवं टेक्नोलॉजी एनालिस्ट। रीवा एवं मध्य प्रदेश की ताज़ा ख़बरों, जनहित की जानकारियों और निष्पक्ष समाचारों के लेखक व संपादक।