नए साल के 10 बड़े बदलाव: 1 जनवरी 2025 से लागू - E4you news
नए साल के 10 बड़े बदलाव: 1 जनवरी 2025 से लागू
E4you news में आपका स्वागत है सभी को हैप्पी न्यू ईयर 2025 आज 1 जनवरी 2025 है, और नए साल की शुरुआत के साथ सरकार ने कई बड़े बदलाव और नए नियम लागू किए हैं। ये बदलाव आपकी जिंदगी पर बड़ा असर डालने वाले हैं। चलिए, इन्हें एक-एक करके जानते हैं:
1. UPI पेमेंट की नई लिमिट
- अब फीचर फोन (कीपैड वाले फोन) से ₹5 लाख तक का UPI पेमेंट किया जा सकेगा।
- मेडिकल इमरजेंसी में UPI पेमेंट की लिमिट बढ़ाकर ₹1 लाख कर दी गई है।
- UPI अकाउंट में अब 5 से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सकेगा।
2. पेंशनर्स के लिए सुविधा
- पेंशन निकालने के लिए अब आपको अपनी बैंक ब्रांच तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा।
- देश के किसी भी बैंक की किसी भी शाखा से पेंशन निकाली जा सकेगी।
3. किसानों के लिए नई सुविधा
- किसानों को बिना गारंटी के ₹2.5 लाख तक का लोन मिल सकेगा।
- पहले यह लिमिट ₹1.6 लाख थी।
4. सस्ते मोबाइल रिचार्ज प्लान
2025 में केवल कॉलिंग और SMS के लिए सस्ते रिचार्ज प्लान उपलब्ध होंगे। अब डेटा की जरूरत न होने पर केवल कॉलिंग पैक का चयन कर सकते हैं।
5. गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी
नए साल में कारों और कमर्शियल गाड़ियों की कीमतें 2-4% तक बढ़ जाएंगी।
6. WhatsApp 2 अपडेट
पुराने फोन में WhatsApp काम नहीं करेगा। यह बदलाव केवल पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन पर लागू होगा।
7. शिक्षा से जुड़े बदलाव
- नो डिटेंशन पॉलिसी खत्म: 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स को अब फेल होने पर प्रमोशन नहीं मिलेगा।
- फेल होने पर दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
- कोचिंग के लिए न्यूनतम उम्र: अब कोचिंग में एडमिशन के लिए 16 साल की उम्र जरूरी होगी।
8. विदेशी डिग्री अब भारत में
अब भारतीय और विदेशी यूनिवर्सिटीज मिलकर कोर्स शुरू करेंगी। विदेशी डिग्री के लिए विदेश जाने की जरूरत नहीं होगी।
9. अग्निवीरों के लिए आरक्षण
- CISF और BSF में अग्निवीरों को 10% आरक्षण मिलेगा।
- फिजिकल टेस्ट और उम्र सीमा में भी छूट दी जाएगी।
10. बैंकिंग और GST नियमों में बदलाव
- बैंक हॉलिडे: जनवरी 2025 में 11 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- GST नियम: टैक्सपेयर्स को मल्टीफैक्टर प्रमाणीकरण का पालन करना होगा।