Type Here to Get Search Results !

Comment Modal

all memu

MP NEWS - मऊगंज के अपर कलेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीएम ने सस्पेंड किया

MP NEWS - मऊगंज के अपर कलेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीएम ने सस्पेंड किया


मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में अपर कलेक्टर श्री अशोक कुमार ओहरी को रीवा लोकायुक्त पुलिस की टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। लोकायुक्त ने दावा किया है कि, उन्होंने अपर कलेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस घटना के तत्काल बात मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपर कलेक्टर को सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया। 

ADM ने पक्ष में फैसला सुनाने के लिए रिश्वत मांगी थी

लोकायुक्त पुलिस द्वारा बताया गया है कि, ग्राम खूझ के निवासी रामनिवास तिवारी ने शिकायत की थी। बताया था कि बंटवारे के मामले में राजस्व न्यायालय में उनके पक्ष में निर्णय सुनने के बदले में ₹20000 रिश्वत की मांग की गई थी। उन्होंने ₹10000 रिश्वत दे दी थी, परंतु उनसे बकाया ₹10000 की मांग की जा रही थी। लोकायुक्त पुलिस द्वारा शिकायत के सत्यापन हेतु ऑडियो एविडेंस कलेक्ट किया गया। सत्यापन हो जाने पर ट्रैप दल का गठन किया गया। डीएसपी प्रवीण सिंह परिहार को ट्रैप टीम का लीडर बनाया गया। प्लानिंग के तहत शिकायत करने वाले व्यक्ति को केमिकल युक्त ₹5000 के नोट दिए गए। जैसे ही, रिश्वत की रकम अपर कलेक्टर को दी गई। मौके पर मौजूद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने अपर कलेक्टर को पकड़ लिया। केमिकल टेस्ट करवाया गया। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद अपर कलेक्टर श्री अशोक कुमार ओहरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया, और विधिवत गिरफ्तारी की गई। जांच में सहयोग कर रहे हैं और फरार नहीं होने की शर्त पर जमानत दे दी गई। 

मुख्यमंत्री ने अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को सस्पेंड किया

रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मऊगंज के अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। नागरिकों के हितों से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में भी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी जा चुकी है कि जमीन नामांतरण, बंटवारा आदि मामलों के निराकरण में गंभीरता बरतें। सरकार अपने नागरिकों को बेहतर, त्वरित और पारदर्शी तरीके से सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

Top Post Ad

Below Post Ad

Wa blink

😊

Custom CSS