12 October 2023

शिवराज सिंह की लाडली बहना योजना के जवाब में प्रियंका गांधी की लाडले बच्चे योजना - MP ladle bacche Yojana

MP NEWS- शिवराज सिंह की लाडली बहना योजना के जवाब में प्रियंका गांधी की लाडले बच्चे योजना

Master stroke of Madhya Pradesh elections 

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में आज पहला मास्टर स्ट्रोक देखा गया। कांग्रेस पार्टी की हाई कमान प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के मंडला में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना की काट घोषित कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने इसे पढ़ो और पढ़ाओ योजना नाम दिया है परंतु पॉलिटिकल गॉसिप में इसे लाडले बच्चे योजना कहा जा सकता है। 

कांग्रेस पार्टी की मध्य प्रदेश में पढ़ो और पढ़ाओ योजना

प्रियंका गांधी ने ऐलान किया कि इस योजना के तहत सभी बच्चों को कक्षा 12 तक की फ्री एजुकेशन दी जाएगी। इसके अलावा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के बच्चों को ₹500 महीने, कक्षा 9 से कक्षा 10 तक के बच्चों को ₹1000 महीने और कक्षा 11 एवं कक्षा 12 के बच्चों को 1500 महीने दिए जाएंगे। यह धनराशि विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन एवं शैक्षणिक सामग्री के लिए दी जाएगी। 

कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को 1500 के साथ बच्चों को भी पैसे मिलेंगे

कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी की यह योजना मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना पर भारी पड़ेगी, क्योंकि कांग्रेस पार्टी की ओर से कमलनाथ 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को ₹1500 मासिक देने का ऐलान पहले से कर चुके हैं और प्रियंका गांधी की घोषणा के बाद अब उनके बच्चों को भी उनकी कक्षा के अनुसार निश्चित धनराशि मिलेगी। 

Today's Latest Posts by: e4you-portal