Type Here to Get Search Results !

Comment Modal

all memu

शिक्षकों-कर्मचारियों को सीएम का तोहफा, मानदेय में 9000 की वृद्धि, प्रस्ताव को मिली मंजूरी, खाते में आएंगे 18000 रुपए - good news

शिक्षकों-कर्मचारियों को सीएम का तोहफा, मानदेय में 9000 की वृद्धि, प्रस्ताव को मिली मंजूरी, खाते में आएंगे 18000 रुपए

Honorarium Hike, Employees Honorarium Hike : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उनके वेतन मानदेय में वृद्धि की गई है। मानदेय में अधिकतम 9000 रुपए तक की वृद्धि की गई है। कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। जल्द कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

प्रस्ताव पर मुहर

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत दी गई है। उनके मानदेय को दो गुना किया गया है। इसके साथ ही शिक्षक भर्ती में अतिथि शिक्षकों के पद आरक्षित रहेंगे। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब कैबिनेट की बैठक में भी प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। जल्द इसके लिए आदेश जारी किए जाएंगे।

बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बड़ी घोषणा की गई थी। जिसमें कहा गया था कि अतिथि शिक्षकों को अनुबंध पूरे साल के लिए किया जाएगा यानी कि पूरे 12 महीने उन्हें वेतन का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षक की भर्ती में 50% पद अतिथि शिक्षकों के लिए आरक्षित किए जाएंगे।

मानदेय में 9000 की वृद्धि

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद वर्ग 1 के अतिथि शिक्षकों के मानदेय में ₹9000 की वृद्धि की गई है। उनके मानदेय 9000 से बढ़कर 18000 रुपए किया गया है जबकि वर्ग 2 की अतिथि शिक्षकों के मानदेय 7000 से बढ़कर 14000 रुपए किए जाएंगे। वर्ग 3 के अतिथि शिक्षकों के वेतन में 5000 की वृद्धि होगी। उनके मानदेय 5000 बढ़कर 10000 किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की है की पात्रता परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को रेगुलर करने का काम किया जाएगा। इसके लिए भी जल्द कोई योजना तैयार की जाएगी। ऐसे में शिक्षक कर्मचारियों के वेतन में बड़ी वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। जल्द इसके आदेश जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Wa blink

😊

Custom CSS