Type Here to Get Search Results !

Comment Modal

all memu

shadi के लिए लड़की कैसी होनी चाहिए? जो अच्छी पत्नी बन सके 8 गुण जानें

शादी के लिए लड़की कैसी होनी चाहिए? जो अच्छी पत्नी बन सके 8 गुण जानें 

शादी के लिए लड़कियां कैसी होनी चाहिए? कैसी लड़की से शादी करें? शादी करने के लिए लड़की में क्या गुण होने चाहिए? इन्ही सवालों के जवाब आप ढूंढ़ रहे हैं, तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं।

क्या आपके मन में ऐसे ही सवाल हैं How should a girl be for marriage in Hindi? आप चाहते है एक अच्छा जीवनसाथी।

आप ये जानना चाहते हैं शादी के लिए लड़की में क्या देखना चाहिए। आज आपके इन्ही सारे सवालों के जवाब इसी आर्टिकल में बारीकी से मिलेगा।

शादी करने के लिए लड़की में कुछ चीज़ें बहुत जरुरी होती हैं। कुछ आदतें, कुछ ऐसे गुण होते हैं जो अगर लड़की में हो तो आपको एक अच्छी लाइफ पार्टनर मिल सकती है। ऐसे ही गुणों और आदतों को जानने के लिए आपको आगे चलना होगा।

कैसी लड़की से शादी करें? शादी करने के लिए लड़की में क्या गुण होने चाहिए?


आपको शादी के लिए अच्छी लड़की चाहिए। पर इस बात से ज्यादा मतलब नहीं है की लड़की कैसी हो? बल्कि इस बात से मतलब है की आपको कैसी लड़की चाहिए।

और आपके लिए कैसी लड़की अच्छी जीवनसाथी बन सकती है। परेशान मत होइए, आगे बताये हुए सारे पॉइंट्स को अच्छे से पढ़िए।

आप खुद समझ जायेंगे की आपके लिए किस प्रकार की लड़की अच्छी हो सकती है। फिर आप खुद ही समझ जायेंगे की शादी के लिए लड़कियां कैसी होनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं बारी-बारी से सारे पॉइंट्स को।

1. पढ़ी लिखी समझदार हो


शादी एक पवित्र सम्बन्ध है। और शादी के बाद लड़की के पास कई ज़िम्मेदारियाँ आएँगी। जो कुछ कठिन तो कुछ आसान होंगी।

ऐसे में अगर लड़की पढ़ी लिखी नहीं है। या फिर उसमे ज़िम्मेदारियों को निभा पाने की, घर की तमाम परिस्थितियों से सामना कर पाने की समझदारी नहीं है।

तो इससे आपके सामने बड़ी मुसीबत भी खड़ी हो सकती है। इसलिए लड़की इतनी समझदार हो की घर की ज़िम्मेदारियों को अच्छे से निभा सके।

पर इतना ही काफी नहीं है एक अच्छी लड़की से शादी करने के लिए। अभी तो आगे-आगे आपको पता चलेगा।

2. घर का काम करना पसंद करती हो


आजकल की लड़कियां घर में ही कम रहती हैं तो घर का काम करना पसंद करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। घर का काम करना कोई छोटा काम नहीं बल्कि एक ज़िम्मेदारी का काम है।

घर में कितने काम होते हैं उन कामों को अच्छे से कर पाना सिर्फ एक घरेलु लड़की की ही बस की बात है।

अगर लड़की को घर का काम करना आता है, अच्छा लगता है, तो इससे आपके ऊपर से घर की ज़िम्मेदारी का बोझ भी थोड़ा हल्का हो जायेगा।

घरेलु लड़की में एक खूबी दूसरी लड़कियों के मुकाबले ज्यादा होती हैं। चलिए जानते हैं।

लड़की अगर घरेलु काम, ज़िम्मेदारियाँ में रूचि रखती है। तो ऐसे लड़कियां सबकी इज़्ज़त, परिवार की इज़्ज़त करना, और पति का ख्याल ज्यादा रखने में सक्षम होती हैं।

दूसरी तरफ ये देखा जाये की अगर आप नौकरी वाली लड़की चाहते हैं।तो हम आपके बता दें, ये सारे गुण उसमे कम देखने को मिलेंगे।

क्योंकि उसके पास अपने काम की भी ज़िम्मेदारी, टेंशन होगी। पर आप अगर नौकरी वाली लड़की नहीं चाहते तो इस टाइप की शादी के लिए लड़कियां आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।

3. घमंड कम हो


वैसे तो लड़का हो या लड़की घमंड तो सब मे ही होता है। हाँ, पर लड़को के मुकाबले लड़कियों में घमंड ज्यादा होता है। पर आपको ये नहीं देखना है।

क्योंकि घमंड होना बुरी बात नहीं पर लड़की में ज्यादा घमंड होना आपके लिए बहुत बुरा साबित हो सकता है।

क्योंकि जिस लड़की में ज्यादा घमंड होता है वो चाहे कितनी भी गलत या सही हो। वो हमेशा ही अपने आपको सही ही साबित करती रहेगी।

ज्यादा घमंड होने की वजह से उसमे गुस्सा भी ज्यादा ही दिखाई देगा। अब तो आप समझ ही गए होंगे की ये सब आपके लिए कितना बुरा और कितना अच्छा साबित हो सकता है। बस आपको इतना ध्यान देना है घमंड हो उसमे पर ज्यादा न हो।

4. खर्चीली कम हो


आज का बदलते ज़माने में सभी मॉडर्न बनने, फैशनेबुल दिखने की कोशिश कर रहे हैं। जिसकी वजह से कुछ लड़कियां कुछ ज्यादा ही शॉपिंग करना, बेफ़िजूली का खर्च करना पसंद करती हैं।

ऐसे में अगर आप मिडिल क्लास से हैं तो ये आपके लिए बहुत घाटे का सौदा हो सकता है। पर अगर आप अमीर हैं आपकी आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी है तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।

आपको यहाँ लड़की में यही देखना है की लड़की को आर्थिक स्थिति देखकर पैसा खर्च करने आता हो।

5. सहनशीलता होनी चाहिए


आजकल की लड़कियों में यही चीज़ देखने को कम मिलती है। सहनशीलता छोटा सा शब्द है पर इसमें ज़िन्दगी की ख़ुशी टिकी होती है।

मान लीजिये, आपने एक लड़की से शादी कर लिया। और वो लड़की जब भी कोई छोटी या बड़ी इच्छा करती है तो उसको उसी समय या जल्दी से जल्दी वो चीज़ चाहिए।

पर किसी कारण वश आप उस इच्छा को नहीं पूरा कर पाते हैं। उसके बाद वो आपसे नाराज़ या गुस्सा हो जाती है। और ऐसा हर बार करती है तो आप क्या करेंगे।

ये तो सहन शक्ति का सिर्फ एक पहलु था। ऐसे ही कई पहलु सहनशीलता की शक्ति को दर्शाते हैं। आपको यहाँ शादी के लिए लड़की में ये देखना चाहिए की उसमे धैर्य है या नहीं।

6. ब्यूटीफुल नहीं पर स्मार्ट हो


हाँ, सही सुना आपने, शादी के लिए लड़की एकदम खूबसूरत ही हो ये कोई जरुरी नहीं है। हर सुन्दर लड़की में सारी खूबियां आपको मिलें ये तो कोई जरुरी नहीं।

पर लड़की खूबसूरत हो या न हो पर स्मार्ट हो तो आपके लिए ये अच्छा हो सकता है। ऐसे लड़कियां थोड़ी कम सुन्दर और समझदार होती हैं। और एक अच्छी पत्नी के लिए ये गुण अच्छा है।

पर सिर्फ इतने से आप ये नहीं मान सकते की आपको अब अच्छी पत्नी की पहचान मिल चुकी है। आगे सबसे महत्वपूर्ण पॉइंट्स हैं। उनके बिना शादी का रिश्ता चलना लगभग नामुकिन सा है। आईये जानते हैं।

7. चरित्रवान होना बहुत जरुरी है


आप जिस लड़की से भी शादी करना चाहते हो। उसमे आपको ये देखना बहुत जरुरी है की लड़की चरित्रवान है या नहीं। क्या वो शादी के बाद आपके साथ ईमानदार रहेगी?

अगर लड़की का character ढ़ीला है तो आपको ज़िन्दगी बर्बाद हो सकती है। किसी भी लड़की से शादी करने से पहले उसके बारें में आपको पूरी तरह से जानकारी हासिल करना चाहिए।

क्योंकि लड़की का चरित्र शादी के बाद आपके सम्मान से भी जुड़ेगा।

8. सुख हो या दुःख आपके साथ हो


शादी एक लिए लड़कियां ऐसी होनी चाहिए जो आपके साथ हर सुख में, हर दुःख में कदम से कदम मिलाकर आपके साथ रहे।

अगर लड़की में ये गुण ऐसा व्यक्तित्व है तो आपकी ज़िन्दगी आसान हो जाएगी। आपको अपनी पत्नी के साथ एक दोस्त भी मिल जायेगा। जिससे आप अपना हर सुख दुःख बात सकते हैं।

जो लड़कियां थोड़ी मतलबी होती हैं, वो सबसे पहले अपने सुख, अपने दुःख, अपनी इच्छा के बारें में सोचती हैं। उन्हें इस बात से फ़र्क़ नहीं पड़ता की उनकी ज़िन्दगी का हिस्सा अब उनका पति भी है।

अगर आपको परफेक्ट लड़की चाहिए तो ये सारी खूबियां, गुण उसमे थोड़ी थोड़ी ही सही पर होनी चाहिए।

सलाह:


शादी के लिए लड़कियां कैसी होनी चाहिए। आशा है की इसका जवाब आपको अच्छी तरह से मिल गया होगा।

जो भी खूबियां, गुण, व्यक्तित्व, अच्छाइयां इस आर्टिकल में आपको बताया गया है। वो आपके होने वाली पत्नी में पूरी तरह ही हो ये जरुरी नहीं है। मैं आपको बता दूँ, कोई परफेक्ट नहीं होता।

पर लड़की में ये सारी खूबियां, अच्छाइयां, गुण थोड़े थोड़े भी हैं तो आपके लिए ये ख़ुशी की बात है। हो सकता है की लड़की में इनमे से कोई गुण, अच्छाइयां न हों तो भी कोई बात नहीं।

Readmore 

Top Post Ad

Below Post Ad

Wa blink

😊

Custom CSS