BSNL का हिट प्लान, 126 रुपये के खर्च में पूरे साल करें बातें, इंटरनेट डेटा और SMS भी मिलेगा फ्री

July 15, 2023
BSNL का हिट प्लान, 126 रुपये के खर्च में पूरे साल करें बातें, इंटरनेट डेटा और SMS भी मिलेगा फ्री

BSNL अपने ग्राहकों के बीच किफायती प्लान के लिए जाना जाता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के कई वैल्यू फॉर मनी सालाना प्लान है, जो उसे अन्य टेलिकॉम कंपनियों की तुलना में बेहतर बनाता है
BSNL का हिट प्लान, 126 रुपये के खर्च में पूरे साल करें बातें, इंटरनेट डेटा और SMS भी मिलेगा फ्री
BSNL के 1515 रुपये के सालाना प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है।
BSNL अपने ग्राहकों के बीच किफायती प्लान के लिए जाना जाता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के कई वैल्यू फॉर मनी सालाना प्लान है, जो उसे अन्य टेलिकॉम कंपनियों की तुलना में बेहतर बनाता है। BSNL के 1515 रुपये के सालाना प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है और अगर इस हिसाब से इसका एक महीने का खर्च देखें तो सिर्फ 126 रुपये पड़ता है। इस प्लान का एक दिन का खर्च देखें तो वह 5 रुपये से भी कम है।

BSNL का 1,515 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Annual Plan)

BSNL के 1515 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 12 महीने की है। यानी, एक बार रिचार्ज कराके पूरे साल की छुट्टी हो जाएगी। आप हर महीने के रिचार्ज से बच जाएंगे। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा मिलता है। यानी, पूरे साल ग्राहकों को करीब 720GB इंटरनेट डेटा मिलेगा। जो इसे सबसे किफायती प्लान बना देता है।