अमेरिका से बेहतर होगी मध्यप्रदेश की सड़क - सीएम शिवराज सिंह चौहान की बातों को सच करेंगे श्री नितिन गडकरी

February 25, 2022

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने उज्जैन में कई सड़कों का शिलान्यास करते समय यह वादा किया कि सीएम शिवराज सिंह जब अमेरिका यात्रा से लौट कर आए थे तो मध्य प्रदेश की सड़कों को अमेरिका की सड़क से बेहतर कहा था उस समय उनकी इस बात की काफी आलोचना की गई थी क्योंकि तब कुछ सड़क इतनी बेहतर नहीं थी 

आगे केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि अब मैं आपसे वादा करता हूं कि आने वाले 5 साल में जिन सड़कों का नाम सीएम शिवराज सिंह जी ने लिया था अब मैं उन सड़कों को अमेरिका से भी बेहतर बना दूंगा ।

उज्जैन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी

इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कई अन्य ओवरब्रिज के लिए प्रस्ताव पारित करने के लिए मंजूरी भी दी।

सीएम शिवराज सिंह जी के संबंध में आपके विचार क्या है कमेंट के माध्यम से बताएं


Er Hridesh Tiwari profile photo
Er Hridesh Tiwari BE(EC) + MSC(CS)

सोशल एवं टेक्नोलॉजी एनालिस्ट। रीवा एवं मध्य प्रदेश की ताज़ा ख़बरों, जनहित की जानकारियों और निष्पक्ष समाचारों के लेखक व संपादक।